इंद्रियों को वश में कर जी सकते हैं सुखमय जीवन
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। इस्कॉन की ओर से युवाओं को संस्कारित और जागरूक बनाने के लिए आयोजित दो दिवसीय सेमीनार 'लाइफ जर्नी डिस्कशन' में रविवार को मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने युवाओं को जीवन के गहन आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर आध्यात्मिक व सुखमय जीवन जिया जा सकता है। मंदिर अध्यक्ष ने 'भगवान कौन हैं? 'जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है?' तथा 'हमारा भगवान के साथ क्या संबंध है?' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल व प्रभावशाली ढंग से समझाया। वहीं प्रभुपाद यूथ आर्मी के युवाओं द्वारा 'कैलाश और नारद मुनि' विषय पर एक प्रेरणादायक नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी युवाओं को स्वादिष्ट प्रसादम वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.