हजारीबाग, जून 28 -- चुरचू, प्रतिनिधिहरित ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सीसीएल के सीएसआर फंड के तहत शनिवार को इंद्रा पंचायत के 14 माइल चौक के पास दो सोलर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गईं। सीसीएल की यह पहल सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, सीसीएल हजारीबाग के जीएम कल्याणजी प्रसाद, मुखिया राधिका देवी और सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार मौजूद रहे। साथ ही पंचायत समिति सदस्य, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, सहित पंचायत के कई गार्मीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ग्रामीण स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खेल वातावरण उपलब्ध कराना परियोजना का मुख्य उद्देश्य : कमलकांत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...