इंद्रानगर में बदली जा रही जर्जर सीवर लाइन, 25 हजार आबादी को मिलेगी जलभराव से राहत
बरेली, जून 2 -- शहर के पॉश इलाके इंद्रानगर, राजेंद्र नगर के निवासियों को जल्द ही सीवर चोक और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिलने वाली है। पुरानी और जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को बदलने का काम तेजी से कराया जा रहा है। इस परियोजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वार्ड-23 इंद्रानगर में लंबे समय से सीवर लाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने और चोक होने की समस्या बनी हुई थी। पुरानी और संकरी लाइन के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता था और कई स्थानों पर घरों के बाहर जमा हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने कई बार अपनी समस्या क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब के समक्ष रखी। इसके बाद उनके प्रयासों से सीवर लाइन बदलने की योजना को मंजूरी मिली और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.