हल्द्वानी, मई 4 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में हो रहे जलभराव के समाधान के लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इंद्रानगर क्षेत्र में जलभराव का कारण बने नाले के समाधान के लिए अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। चिह्नीकरण के बाद नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।थोड़ी देर की बारिश में ही हल्द्वानी में जलभराव हो रहा है। इसे देखते हुए सोमवार को नगर आयुक्त ने तिकोनिया, चंबलपुल के साथ ही इंद्रानगर का निरीक्षण किया। निगम के अधिकारियों को बंद नालियां और नालों को सफाई अभियान चलाकर खोलने के निर्देश दिए। इंद्रानगर में जलभराव का कारण बनने वाले नाले के ऊपर अतिक्रमण कर घर बने मिले। इस पर नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में नाले पर किए अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्...