नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली। फेज-4 में इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन कॉरिडोर बनने से नोएडा, वैशाली और यमुनापार के कई हिस्सों से नई दिल्ली स्टेशन तक सफर और आसान हो जाएगा। मौजूदा समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए यात्रियों को ब्लू लाइन की मेट्रो से राजीव चौक जाना पड़ता है। इसके बाद राजीव चौक पर मेट्रो बदलकर येलो लाइन की मेट्रो से नई दिल्ली जाना होता है। इस वजह से इलेक्ट्रॉनिक सिटी नोएडा से नई दिल्ली जाने में 55-60 मिनट समय लगता है। वहीं, वैशाली से नई दिल्ली जाने में 35-40 मिनट समय लगता है।

कॉरिडोर का निर्माण नौ जुलाई को इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ है, जिसकी लंबाई 12.377 किलोमीटर होगी। इस भूमिगत कॉरिडोर पर 10 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिसमें इंद्रप्रस्थ और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन शामिल ...