देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच ने छुआछूत भगाओ, सनातन धर्म बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड को छुआछूत मुक्त बनाने की मुहिम तेज की है। निदेशालय पंचायती राज ने मंच की मुहिम को समर्थन देते हुए सभी पंचायत राज अधिकारियों को मंच का एक पत्र ग्राम प्रधानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस पत्र में मंच ने सभी प्रधानों से छुआछूत के खिलाफ अभियान में भागीदार बनने का अनुरोध किया है। पंचायती राज निदेशालय ने भी मंच के इस पत्र को दलित बस्तियों में चस्पा कराने और दलित समाज से भेदभाव वाले आयोजनों का बहिष्कार करने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: नवनिर्वाचित उप-प्रधानों की शपथ तीन अगस्त को मंच संयोजक रमेश उनियाल ने इसे गांधीजी और इंद्रमणि बडोनी की समरसता की भावना से जुड़ा अभियान बताते हुए कहा कि मंच का ...