हापुड़, जून 12 -- हापुड़। इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें टीएसएस और टीपीएस हापुड़ के छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान के पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि प्रतिभा से एक तरफ जहां रचनात्मकता का विकास होता है वहीं दूसरी तरफ समाज में भी सम्मान प्राप्त होता है। पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि सफलता अथक परिश्रम से मिलती है। दृढ़ निश्चय, विवेक और संयम से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने से छात्रों का उत्साहवर्धन होता है। पुरस्कृत होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रो.जगबीर सिंह, डॉ.भारती गुप्ता, डॉ.संजीव भारद्वाज, लोकेश कुमार, डॉ.मंजू सिंह, लोकेश कुमार, प्रदीप, दीपक त्यागी, मोनिका...