बागपत, जून 2 -- खेकड़ा। कस्बे के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में चल रहे समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कैम्प का शुभारम्भ प्रधानाध्यापिका अर्चना महाजन ने फीता काटकर किया। कैंप में बच्चों के मनोरंजन, रचनात्मकता और सीखने से जुड़ी अनेक रोचक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। बच्चों ने जेट की सवारी, पॉटरी, टैलेंट शो, जुम्बा, ग्लिटर ग्लासेस, बिना आग के कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मूवी टाइम और पूल पार्टी जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई चीजें सीखने का अवसर मिला। अर्चना महाजन ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ साथ रचनात्मक एवं शारीरिक विकास के अवसर प्रदान करना रहा। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चो...