गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए ने इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना की सड़कों को 10 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। इसके लिए जीडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि 18 साल में आज तक सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। यदि काम होता है तो 15 हजार से अधिक की आबादी को राहत मिलेगी। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण इंद्रप्रस्थ योजना की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी थीं। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और टूटी सड़क किनारियों के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। खासकर बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता था, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बना रहता था। इंद्रप्रस्थ डी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज का कहना है कि साल 2007 से भी पहले से लोग यहां रह रहे हैं। आज तक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.