हापुड़, अप्रैल 2 -- इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट जरौठी रोड हापुड़ में यूपीएससी में चयनित शिवानी त्यागी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।प्रबंधन पदाधिकारी एवं भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि शिवानी ने आत्मविश्वास, समर्पण, धैर्य एवं परिश्रम से सफलता प्राप्त की है। प्रबंधन पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि कड़ी मेहनत, लग्न और दृढ़ संकल्प से शिवानी ने उपलब्धि प्राप्त की है। यह सफलता हापुड़ जनपद के लिए गर्व की बात है। पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि जीवन में इसी तरह सफलता की ऊंचाईयों को छूते रहें। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर हापुड़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ.भारती गुप्ता, पवन गर्ग, अमित शर्मा, प्...