पटना, जनवरी 7 -- पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-6 स्थित शिवमंदिर से चोरों ने 50 हजार नगद और सोने की नथिया चुरा लिये। मंदिर की दान पेटी से 50 हजार नगद और देवी मां की सोने की नथिया और मांग टीका भी लेकर चंपत हो गए। हालांकि, यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस संबंध में मंदिर के पुजारी की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इंद्रपुरी रोड नंबर -6 के मकान संख्या 48 के पास शिवमंदिर है। पांच जनवरी की रात एक बजे के करीब चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर पैसे निकाल लिये। दान पेटी में 50 हजार रुपये थे। साथ ही देवी मां की सोने की नथिया और मांग टीका भी ले भागे। सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने आए तो देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और सोने की नथिया तथा मांग टीका भी गायब हैं। इसकी सूचना पुजारी ने पाटलिपुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.