सासाराम, मई 16 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी बट के निकट मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन से ठोकर लगने पर 65 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान मनमातो देवी पति स्व. नगीना सिंह इंद्रपुरी के रूप में हुई है। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठोकर मारने वाले वाहन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जबकि चालक फरार होने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। जबकि परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पर दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- इंद्रपुरी में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत घटना के बाद का हाल वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों के बीच ...