सासाराम, मई 31 -- डेहरी , एक संवाददाता। रोहतास समेत शाहाबाद क्षेत्र के लाखों किसानों के खेतों में खरीफ फसलों की सिंचाई को सुगम बनाने के लिए आगामी एक जून से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। तय समय के अनुसार एक जून से सभी मुख्य व सहायक नहरों में पानी का प्रवहन पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा। नहरों के अंतिम छोर तक बिना किसी बाधा के पानी पहुंचाया जा सके, इसके लिए जल संसाधन विभाग ने अपनी सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- इंद्रपुरी बराज से आज से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी यह भी पढ़ें- सरयू नहर में पानी आने से किसानों में खुशी की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...