लातेहार, मार्च 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नपं क्षेत्र के वार्ड नबर -14 से इंद्रदेव उरांव वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इधर चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद उनके समर्थकों ने भव्य विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर श्री उरांव ने क्षेत्र के लोगों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। जुलूस के दौरान समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और अबीर गुलाल से उनका स्वागत किया। इंद्रदेव ने आश्वासन दिया कि वे वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इधर वार्ड नंबर तीन में भी नव निर्वाचित वार्ड पार्षद प्रमिला देवी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों के प्रति...