धनबाद, अप्रैल 12 -- धनबाद। सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के 14 अप्रैल को धनबाद लौटने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने डीजीपी को पत्र लिख सुरक्षा एस्कॉट उपलब्ध कराने की मांग की है। अपने पत्र में आदित्य साहू ने कहा है कि इंद्रजीत महतो पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था। अब डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 14 अप्रैल को रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से सड़क मार्ग से अपने पैतृक आवास जाएंगे। समर्थकों की भीड़ जुट सकती है, इसलिए एस्कॉट उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.