बहराइच, अगस्त 21 -- मोतीपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव ने इंद्रजीत अम्बेडकर को देवीपाटन मंडल संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इंद्रजीत अम्बेडकर भीम आर्मी ने जिला प्रवक्ता के रूप में संगठनात्मक सफर शुरू किया था। मंडल प्रवक्ता और आजाद समाज पार्टी के बहराइच जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। जिला संयोजक राधेश्याम पासवान व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...