बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। विधान परिषद समिति ने जिला पंचायत की समस्त भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने, बीडीए के प्रोजेक्ट में सड़कों को चौड़ा रखने, इन्दौर से सबक लेते हुए साफ पानी उपलब्ध कराने और अधिकारियों को समिति की बैठक को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। आवास विकास परिषद के प्रकरण पर जवाब न दे पाने के कारण अभियंता और ईओ नवाबगंज को रिपोर्ट न देने पर लखनऊ तलब किया है। कुंवर महाराज सिंह की अध्यक्षता में उप्र विधान परिषद की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/ जांच किए जाने के संबंध में समिति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई। बैठक में आवास विकास परिषद के प्रकरण पर जवाब न दे पाने के कारण अभियंता सहित विभाग को लखनऊ बुलाने व डीएम को डीओ लेटर लिखवाने के निर्देश दिए गए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.