गोरखपुर, अगस्त 20 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इंदौर से गोरखपुर आ रही निजी बस में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोरखपुर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों के उतर जाने पर चालक ने बस के अंदर जांच की तो युवक अपनी सीट पर मृत मिला। सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: झंगहा में घर में अचेत मिले अधेड़ की मौतमृतक की पहचान पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए। महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह निवासी 28 वर्षीय अब्दुल पुत्र अहमद रजा मुंबई में कपड़ों की सिलाई का काम करता था और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण वह मुंबई से अपने घर लौट रहा था। गीडा पुलिस के अनुसार अब्दुल 18 अगस्त की दोपहर करीब...