इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की गई एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस सेवा को इंदौर एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास भी सौंपे और इसे राज्य की आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिली है तथा विमान सेवाएं इस विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर, जिसे मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.