इंदौर, मार्च 16 -- इंदौर में नाइजीरियन युवक डॉन पेड्रो चार्लिस अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा और फिर अपने देश वापस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, वह इंदौर में अपनी दोनों गर्लफ्रेंड को छोड़कर जा चुका है। पुलिस द्वारा वापस भेजनी की वजह है- वीजा खत्म होने के बाद गैरकानूनी तरीके से भारत में रहना।गर्लफ्रेंड से मिलने आया और पकड़ा गया जांच में सामने आया कि डॉन पेड्रो इंदौर की एक बीपीओ कंपनी में काम कर रहा था। वह कई साल पहले शहर आकर रहने लगा था। पुलिस को उसकी जानकारी पहले नहीं मिल पाई थी। हीरानगर पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा, जब वह अपनी एक गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि इंदौर में उसकी दो गर्लफ्रेंड थीं, जिन्हें छोड़कर वह अपने देश लौट गया। यह भी पढ़ें- ...