इंदौर, अक्टूबर 1 -- इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध की नई दरें लागू होने जा रही हैं। इंदौर दूध विक्रेता संघ ने घर पहुंच दूध की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए प्रति लीटर और दुकानों पर खुले दूध का रेट 68 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा की है। होम डिलीवरी में 1 रुपए प्रति लीटर डिलीवरी चार्ज भी शामिल रहेगा। दूसरी ओर, मध्यप्रदेश दूध किसान संघ ने इस बढ़ोतरी को पर्याप्त नहीं माना है। किसान संगठन ने दूध का खरीद मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर दूध की सप्लाई रोकने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी सप्लाई बंद करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।किसानों ने मांगा 70 रुपए खरीद मूल्य मध्यप्रदेश दूध किसान संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार ने कहा कि हाल में हुई 3 रुपए की बढ़ोतरी में भी 1 रुपए डिलीवरी च...