लाइव हिन्दुस्तान, मार्च 1 -- होली का महापर्व नजदीक आते ही इंदौर शहर में पारंपरिक आयोजनों के साथ सामाजिक संदेश देने वाले कार्यक्रम भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में इस बार एक अनोखा और चर्चित आयोजन किया जा रहा है, जहां होलिका दहन के प्रतीक के रूप में उन महिलाओं के पुतलों का दहन किया जाएगा जिन पर अपने ही बच्चों की हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आयोजन को 'मॉडर्न हत्यारी होलिका दहन' नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम 2 मार्च की शाम महालक्ष्मी नगर स्थित मेला ग्राउंड, पुष्प विहार कॉलोनी मेन रोड पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार शाम 4 बजे से 6:30 बजे के बीच 11 चेहरों वाली विशेष होलिका का दहन किया जाएगा, जिसे सामाजिक चेतना से जोड़कर प्रस्तुत किया जाएगा।पौरुष संस्था के तत्वावधान में आयोजन यह आयोजन पौरुष संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो मुख्य ...