आरा, जनवरी 3 -- आरा,निप्र।अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। कहा कि यह अक्षम और अकर्मण्य राजनीतिक-शासनिक वर्ग का दुष्परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भ्रष्टाचार और दिशाहीनता के कारण इस प्रकार की अक्षम्य और अमानवीय दुर्घटना घटी है। जनसंघ अध्यक्ष ने संबंधित लोगों पर सामूहिक संहार का मुकदमा दायर कर कठोर दण्ड देने और पीड़ित परिवारों को यथोचित मुआवजा, परिजनों को नौकरी आदि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनुभवहीन लोगों को शासन की बागडोर सौंपने के दुष्परिणाम कुशासन के रूप में सामने आने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...