नई दिल्ली, अगस्त 20 -- स्वाइन फ्लू (एच1एन1 वायरस) से संक्रमित उज्जैन की 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी। उसका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और जिसके एच1एन1 से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसनानी ने बताया कि दो विशेषज्ञों और एक महामारी विशेषज्ञ की एक उच्चस्तरीय टीम बनाई गई है। यह टीम मामले की जांच करने के साथ-साथ मरीज के मूल चिकित्सा दस्तावेजों की भी जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अस्पताल के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- MP में स्वाइल फ्लू की दस्तक, उज्जैन में महिला की मौत; परिजन बोले- कभी-कभी पार्क घूमने जाती थीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...