नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- मध्यप्रदेश सरकार सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को दो दिवसीय समिट का शुभारंभ करेंगे। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। समिट का मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा होगी।उद्योग एक्सपो और नई पहलों का शुभारंभ समिट का आयोजन मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) द्वारा ईलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और विभिन्न शासकीय निगमों...