इंदौर, जून 26 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक घटना में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के भाई ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग, मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर निवासी 20 साल के राजकुमार पुत्र रामकिशोर कुशवाह अपने बड़े भाई हरदयाल कुशवाह के साथ इंदौर में रह रहा था। हरदयाल रेडीमेड फैक्ट्री में काम करता है।10 दिन पहले पढ़ाई छोड़कर लौट आया था पुलिस के अनुसार गुरुवार रात राजकुमार ने घर में फांसी लगा ली। जब भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर नंदानगर स्थित अस्पताल पहुंचाय...