इंदौर, अगस्त 18 -- इंदौर में सोमवार को तेज बारिश से बड़ा हादसा हो गया। बिजलपुर (राऊ) इलाके में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रही पानी की टंकी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।पानी की टंकी की दीवार गिरी राजेंद्र नगर पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। बताया जाता है कि पानी की टंकी की निर्माणाधीन दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। बारिश के बीच यह अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय वहां मौजूद चार लोग दीवार की चपेट में आ गए। 3 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.