इंदौर, नवम्बर 4 -- इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही एक यात्री बस भेरू घाट पर बेकाबू होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। घायलों को सिमरोल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। बस बेकाबू होकर सीधी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सिमरोल थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.