इंदौर, नवम्बर 3 -- इंदौर के चंदन नगर में बच्चों के सड़क पर खेलने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। बच्चों के खेलने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी ने कुछ देर बाद माउजर लेकर लौटकर फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला सन्नो बी को गोली लग गई, जबकि उसका बेटा आसिफ भी गोली लगने से घायल हो गया। करीब चार साल पुराने इस हत्याकांड में अब सेशन कोर्ट ने आरोपी जफर खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 21 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।बच्चों के खेलने पर शुरू हुआ था विवाद घटना 6 जून 2022 की रात करीब 10:30 बजे की है। चंदन नगर निवासी शाहरूख खान ने पुलिस को बताया था कि घटना के समय उसके घर के सामने कुछ बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में र...