इंदौर में पाइप लाइन टेस्टिंग में उखड़ी 40 करोड़ की सड़क, कांग्रेस बोली- जमीन फाड़कर निकला BJP का 'करप्शन'
इंदौर, अगस्त 19 -- इंदौर में 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई एक सड़क, 24 घंटे पानी की सप्लाई वाली नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान उखड़ गई। यह सड़क लगभग चार साल पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई थी। इस दौरान ना केवल पानी की पाइप लाइन पहले ही टेस्ट में फेल हो गई, बल्कि सड़क भी गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरी। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क की ऊपरी सतह पानी की सप्लाई शुरू करते हुए भारी दबाव की वजह से फट गई और फिर वहां बनी दरारों से तेज दबाव के साथ पानी बाहर निकलने लगा। सड़क के अचानक धंसने के बाद, उस इलाके में मौजूद गाड़ियां और पैदल चलने वाले लोग तेजी से उस जगह से दूर हटते दिखे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को शहर के गोराकुंड चौराहे से करीब 20 मीटर दूर सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.