इंदौर, मई 3 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने नाइट पैट्रोलिंग पर निकले दो पुलिसकर्मियों को अपनी कार से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान उछलकर कई फुट दूर जा गिरे और गंभी रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी आरोपी सिपाही ने कार नहीं रोकी और मौके से भागने की कोशिश करता रहा। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले नियमित नाइट पैट्रोलिंग पर निकले थे। जैसे ही वे बाइक से दुर्गानगर इलाके में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आई एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ...