इंदौर, मार्च 30 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के लसूड़िया स्थित सागर समृद्धि अपार्टमेंट में हुई दर्दनाक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया। इस हादसे का सबसे मार्मिक पहलू वे मासूम बच्चे हैं, जिन्हें दो दिन तक यह तक नहीं बताया गया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मृतका शंपा पाठक पांडे, जो एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थीं, उनकी मौत के बाद घर में ऐसा सन्नाटा पसरा कि हर कोई भीतर तक टूट गया। पति सौरभ पांडे ने बच्चों को इस गहरे सदमे से बचाने के लिए सच्चाई छिपाने की कोशिश की, लेकिन दर्द कब तक छिपता."मम्मा आएंगी तब ही खाना खाऊंगा." सौरभ ने बताया कि हादसे के बाद जब बड़े बेटे का फोन आया और उसने मां के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा-"मम्मा की तबीयत ठीक नहीं है, दो दिन में आ जाएंगी।" इस पर बेटे ने मासूमियत से जवाब दिया-"मम्मा आ जाए...