इंदौर, मार्च 18 -- इंदौर में बुधवार तड़के एक घर में ईवी चार्जिंग में ब्लास्ट के बाद लगी आग में 8 लोग जिंदा जल गए थे। दोपहर के वक्त इंदौर में ही दूसरे अग्निकांड की घटना हुई। यहां एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घटना के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाते हुए भागते दिखे। इस घटना में कई कर्मचारी झुलस गए। जानकारी के अनुसार, इंदौर के पालदा इलाके में आगजनी की घटना चूहामार दवा फैक्ट्री में हुई है। आग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि जिस पालदा इलाके में आगजनी की यह घटना हुई है, वहां आसपास कई फैक्ट्रियां थी। बड़ी घटना हो सकती थी। यह भी पढ़ें- इंदौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.