इंदौर, जनवरी 12 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में दस्त से पीड़ित 12 और नए मरीज सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति से फैले गैस्ट्रोएंटेराइटिस के प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने 4827 लोगों की जांच की है। सोमवार को इंदौर के एक स्वास्थ्य केंद्र में दस्त से पीड़ित कम से कम 12 नए मरीज पाए गए। भागीरथपुरा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के ओपीडी में आए 12 मरीजों में से तीन को अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर को उल्टी और दस्त का प्रकोप शुरू होने के बाद से 434 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से 395 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 39 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में हैं। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के सेवन से फैले संक्रमण के कारण अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.