इंदौर, फरवरी 20 -- इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल से चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल के डॉक्टर विजय सोनी पर ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में सर्जिकल उपकरण छोड़ देने का आरोप साबित होने के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग क्रमांक-एक ने उन्हें सेवा में गंभीर कमी का दोषी माना है। आयोग ने पीड़ित महिला शांताबाई के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डॉक्टर पर कुल 5 लाख 75 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। क्या है पूरा मामला मामला 17 मार्च 2015 का है, जब शांताबाई को गॉल ब्लैडर में पथरी की शिकायत के चलते बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 18 मार्च को डॉ. विजय सोनी ने उनका ऑपरेशन किया, लेकिन आरोप है कि सर्जरी के दौरान आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं और इस्तेमाल किया गया सर्जिकल टू...