इंदौर, जनवरी 28 -- इंदौर शहर में चांदी की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 46 किलो चांदी की सिल्लियां जब्त की हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी भारी मात्रा में चांदी स्कूटर पर रखकर ले जाई जा रही थी। थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र में एक कार से कुछ लोग चांदी की सिल्लियां निकालकर स्कूटर पर लोड कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्कूटर सवारों को घेराबंदी कर रोका गया।स्कूटर की तलाशी में खुला राज आरक्षक उदय सिंह और सैनिक अर्जुन यादव ने स्कूटर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटर पर रखी गई चांदी की सिल्लियां बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.