इंदौर, सितम्बर 30 -- इंदौर के भागीरथपुरा में पानी में घुले जहर यानी दूषित पानी से हुई 22 लोगों की मौत के मामले में न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीमारी और मौतों की मुख्य वजह वर्षों पुरानी सीवर एवं जलापूर्ति लाइनों की गलत संरचना, मेंटिनेंस की कमी और प्रशासनिक लापरवाही है। कई जगहों पर सीवर लाइन पानी की पाइप के ऊपर थी जिससे पानी दूषित हुआ। शिकायतों के बावजूद निगरानी नहीं हुई और पाइप बदलने में देरी हुई। हाई कोर्ट की वेबसाइट पर बुधवार को अपलोड हुई रिपोर्ट के अनुसार, बीमारी और मौतों के पीछे किसी एक अधिकारी की गलती नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही कई स्तरों की खामियों, निगरानी की कमी और निर्णय प्रक्रिया में देरी की पूरी श्रृंखला सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भागीरथपुरा का पानी अचानक दिसंबर 2025 में...