इंदौर, अक्टूबर 1 -- इंदौर क्राइम ब्रांच और EOW में हुई शिकायत की जांच के बाद शहर के कारोबारी राजीव धाम और उसके साथियों के खिलाफ करोड़ों रुपए की ठगी, अमानत में खयानत और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि संपत्ति विवाद में कोर्ट से राहत दिलाने और समझौता कराने का भरोसा देकर एक विधवा महिला से करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपए कारोबारी की एडवरटाइजिंग फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए गए। बाद में आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। क्राइम ब्रांच के अनुसार, 58 वर्षीय मनमीत कौर की शिकायत पर गुरुवार को एबी रोड निवासी राजीव धाम और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।2015 से 2022 तक खाते में पहुंची 4.16 करोड़ की रकम मनमीत कौर का अपन...