इंदौर, जुलाई 30 -- इंदौर के हीरानगर थाना पुलिस की कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जिन दो आरोपियों को पुलिस ने घायल बताते हुए हाथ-पैर में प्लास्टर बांधकर जुलूस निकाला था, उन्होंने जेल पहुंचने से पहले पट्टियां उतारकर झाड़ियों में फेंक दीं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों और आरोपों की अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक और शोभित के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय दावा किया था कि दोनों आरोपियों को भागने के दौरान गिरने से चोट लगी थी, जिसके कारण उनके हाथ-पैर में प्लास्टर और प...