हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- कमलेश कुमार हल्द्वानी। इंदौर में प्याज की कीमतों वृद्धि की वजह से हल्द्वानी भी प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। बीते एक महीने से जो प्याज 25 किलो मिलता था। वह अब 60 से 70 रुपये पहुंच गया है। ऐसा सप्लाई घटने से हुआ है। वहीं महंगाई की वजह से अब डिमांड भी कम हो गई है। इससे व्यापारियों ने मंगाना कम कर दिया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: महंगाई: प्याज की आवक आधी, दाम हुआ बेलगामप्याज की सप्लाई हल्द्वानी मंडी औसतन प्रतिदिन 180 से 210 मीट्रिक टन प्याज की सप्लाई पहुंचती है। यहां से पहाड़ के जिलो अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत जिलों के लिए भी सप्लाई होती हैं, लेकिन बीते एक महीने से प्याज की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब फुट बाजार में प्याज 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है तो वहीं मंडी में 48 रुपये kilo के ह...