मेरठ, जनवरी 30 -- मेरठ के बदमाशों ने इंदौर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसकी जांच इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली, जिसके बाद मेरठ कनेक्शन का खुलासा हुआ। इंदौर क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात मेरठ में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी के भाई को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंदौर में कुछ ही दिन पहले एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक के घर चोरी की घटना हुई थी। कारोबारी परिवार के साथ बाहर गया था और मकान बंद था। उसी दौरान मेरठ के बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपये की चोरी को कारोबारी के घर अंजाम दिया। अधिकारियों ने इंदौर क्राइम ब्रांच को खुलासे के लिए लगाया। घटनास्थल पर इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबरों की जांच के बाद मेरठ कनेक्शन का खुलासा हुआ। पता चला कि मेरठ के लिसाड़...