मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डिजिटल गोल्ड में निवेश के नाम पर भगवानपुर के दो व्यवसायियों से 85 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। सदर थाना के भगवानपुर महेश्वर मार्केट गली निवासी व्यवसायी निलय भारती से 82.59 लाख रुपये और उनके मित्र पताही निवासी श्यामबाबू सिंह से दो लाख की साइबर ठगी की है। इंदौर की युवती समानता कश्यप ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर दोनों को झांसे में लेकर ठगी की। 85 लाख रुपये गंवाने के बाद निलय भारती व श्यामबाबू सिंह को अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। तब उन्होंने पहले नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत की। इसके बाद मुजफ्फरपुर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हाल में सोना की कीमत बढ़ने के कारण बड़े पैमाने पर लोगों ने डिजिटल गोल्ड में निवेश करना शुरू किया है। इसका फायदा साइबर शात...