मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। इंदौर में गंदे पानी से कई लोगों की मौत का मामला गर्माया हुआ है। शुक्रवार रात सिविल लाइंस स्थित पीएमएस स्कूल के पास से एक युवक ने नगर आयुक्त को फोन कर गंदे पानी की सप्लाई होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल जलकल विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पानी के सैंपल लिए। शनिवार को पानी की रिपोर्ट में स्वच्छ पेयजल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ही निगम अफसरों ने राहत की सांस ली। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम भेजकर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में पानी पीने योग्य पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.