रांची, अप्रैल 7 -- रांची, संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को कृष्ण लोक संस्थान में हुई, जिसमें केंद्र सरकार की 34 जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम किसान, फसल बीमा, अटल पेंशन योजना, जनधन योजना और सुकन्या समृद्धि समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा अमृत 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम जैसे शहरी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.