अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंदौर की तरह दूषित पेयजल की आपू्र्ति से अलीगढ़ के लोग भी परेशान हैं। पुरानी व जर्जर पानी की पाइप लाइनों के कारण समस्या बनी हुई है। इसके अलावा पाइप लाइनों से पानी का कनेक्शन कटवाने के बाद उनको बंद नहीं कराने के कारण दूषित पानी की सप्लाई होती है। तीसरा कारण पेयजल आपूर्ति बंद होने के बाद पानी खींचने पर गंदा पानी आता है। नाले व नालियों के बीच व सीवर लाइनों के पास से होकर पाइप लाइनों के जाने के कारण भी घरों में दूषित पानी आता है। इंदौर में दूषित पानी को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अलीगढ़ महानगर की अनुमानित आबादी 15 लाख के आसपास है। नगर निगम में 90 वार्ड हैं, जिसमें 60 फीसदी स्थानों पर ही पेयजल आपूर्ति को पाइप लाइन है। अमृत योजना में कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां पर पानी की पाइप लाइन...