श्रावस्ती, जनवरी 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मध्य प्रदेश के इंदौर में जहरीला पानी पीने से लोगों की हुई मौतों की घटना से यूपी में भी जल जांच अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत नगर पालिका परिषद भिनगा की ओर से घर-घर पानी जांच कराई जा रही है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है और मंगलवार से पानी जांच अभियान शुरू किया गया है। इंदौर में खराब पानी पीने से हुई कई मौतों के बाद भिनगा नगर पालिका अलर्ट मोड में आ गई है। नगर में इंदौर जैसी घटना न हो इसके लिए ईओ डा अनीता शुक्ला की ओर से चार टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें नगर क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सभी वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर पानी का नमूना लेकर जांच करेंगी। पहले दिन खुद ईओ ने अपने नेतृत्व में चार वार्ड के पांच घरों में जाकर पानी का नमूना लिया। जलकल टीम सभी वार्डों से लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.