इंदौर, मई 3 -- इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र शंका में हैवानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं। विवाद के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी हालत और भी गंभीर बनाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र के पालाखेड़ी इलाके की है। 35 वर्षीय पीड़िता, जो सिलाई का काम करती है, ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसका पति नशे में घर पहुंचा और शादी से पहले के संबंधों को लेकर उस पर शक जताने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने पास पड़ी पानी भरने की प्लास्टिक पाइप उठा ली और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर, चेहरा, पीठ, पेट, हाथ-पैर शरीर का कोई हिस्सा नहीं छोड़ा, जहा...