इंदौर, मार्च 23 -- इंदौर के समीप महू तहसील के बदगोंदा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए महिला मरीज के साथ हैवानियत की। इलाज के नाम पर महिला की अश्लील तस्वीरें खींची और फिर ब्लैकमेल करते हुए अपने फॉर्म हाउस ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी डॉ. सईद गुलजार खान को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। उन्होंने आरोपी के घर और क्लिीनिक में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।इलाज के बीच बेहोश कर अश्लील तस्वीरें खींची पीड़िता के अनुसार, वह गुर्जरखेड़ा के होली चौक स्थित आरोपी के क्लिनिक पर इलाज के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्ल...