इंदौर, मार्च 16 -- इंदौर के खजराना क्षेत्र से पत्र लिखकर लापता हुए 10वीं के छात्र रुद्र पांडेय को पुलिस ने चार दिन बाद उत्तराखंड से सुरक्षित बरामद कर लिया। वह गुप्तकाशी क्षेत्र में रुका हुआ मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर संतों के प्रवचन और रील्स देखता था और उन्हीं से प्रभावित होकर आध्यात्म की तलाश में घर छोड़कर निकल पड़ा। पुलिस के अनुसार, रुद्र 12 मार्च को घर से निकलते समय एक पत्र लिखकर गया था। इसमें उसने वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने और "अपने असली परिवार" के पास जाने की बात लिखी थी। पत्र में उसने भावुक शब्दों में लिखा था - "मैं रुद्र पांडेय आ रहा हूं महाराज जी, आपके चरणों में। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं चलता हूं।" य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.