नई दिल्ली, फरवरी 25 -- इंदौर में जघन्य तरीके से हुई एमबीए स्टूडेंट की हत्या के मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इसमें कहा गया है कि पीड़िता की मौत बार-बार चाकू के वार और अत्यधिक खून निकलने की वजह हुई थी। इससे पहले आरोपी पीयूष ने पुलिस पूछताछ में कहा था कि पहले उसने गला दबाकर मार डाला था और बाद में शव पर चाकू से कई वार किए थे। 25 वर्षीय एमबीए स्टूडेंट की हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार (चाकू) से बार-बार वार किए जाने की बात कही गई है। शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट से यह भी साफ हो गया है कि पीड़िता की मौत बार-बार चाकू मारे जाने और अत्यधिक खून निकल जाने की वजह से हुई। इससे पहले आरोपी पीयूष ने गर्लफ्रेंड की जान गला दबाकर लेने की बात कही थी।...